Tuesday, November 20, 2018

इंस्टाग्राम के डेटा डाउनलोड टूल में आया बग, इससे कई यूजर्स के पासवर्ड लीक हुए

गैजेट डेस्क. अक्सर फेसबुक यूजर्स के पासवर्ड और डेटा लीक होने की खबरें आती थीं, लेकिन अब इंस्टाग्राम यूजर्स के भी डेटा लीक होने की खबरें आई हैं। 'द वर्ज' की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम के 'डेटा डाउनलोड टूल' में एक बग की वजह से कई यूजर्स के पासवर्ड पब्लिकली एक्सपोज हो गए। इस पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया है कि इस बग का पता लगाया गया है, लेकिन ये अभी शुरुआती दौर में है। कंपनी का ये भी कहना है कि इससे बहुत कम यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

डेटा सेव रखने से आई :

इंस्टाग्राम ने इसी साल अप्रैल में यूजर की सहूलियत के लिए डेटा डाउनलोड टूल जारी किया था, जिसकी मदद से यूजर्स अपना डेटा डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन अब इसी टूल में बग आ गया है।
इंस्टाग्राम के प्रवक्ता का कहना है कि जिन यूजर्स ने अपनी लॉग इन डिटेल्स को 'Download Your Data' टूल में सेव किया है तो उनके पासवर्ड से जुड़ी जानकारी को पेज के यूआरएल में देखा जा सकता है।
प्रवक्ता ने ये भी बताया कि इंस्टाग्राम के सभी पासवर्ड फेसबुक के सर्वर में स्टोर रहते हैं, इसलिए इससे फेसबुक की सिक्योरिटी पर भी असर हो सकता है।

पासवर्ड बदलने की दी सलाह : इंस्टाग्राम का कहना है कि फिलहाल इस बग को फिक्स कर दिया गया है और यूजर के पासवर्ड को एक्सपोज होने से रोक दिया गया है, लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिए यूजर्स को अपना पासवर्ड बदल लेना चाहिए।

हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि उनकी तीसरी पत्नी एलजैंड्रा ने इंस्टाग्राम पर की। एलजैंड्रा ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के साथ का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वे उनके बच्चे को ब्लेसिंग देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रिचर्ड भी उनके साथ हैं। 

गुड न्यूज मिलते ही पहुंचे गुरु के पास : अप्रैल 2018 में रिचर्ड ने 35 साल की एलजैंड्रा से शादी की। इसके पहले दोनों चार साल तक रिलेशन में रहे। महज 5 महीने बाद ही उन्हें एलजैंड्रा की प्रेग्नेंसी की खबर मिली। दोनों दंपति दलाई लामा से ब्लेसिंग्स लेने पहुंचे। एलजैंड्रा ने यह फोटो नीदरलैंड से पोस्ट की है।

मेथोडिस्ट चर्च से जुड़े गेरे का बौद्ध धर्म में झुकाव 1978 में तब हुआ, जब वह नेपाल पहुंचे थे। जहां वे तिब्बती बौद्ध संप्रदाय गेलुगपा से जुड़े। दलाई लामा इसी बौद्ध संप्रदाय के आध्यात्मिक गुरु हैं। रिचर्ड अक्सर भारत, तिब्बत, नेपाल आते रहते हैं। जनवरी 2018 में भी वे चौथी बार बोधगया बिहार आए थे।

शिल्पा शेट्‌टी को किया था सरेआम किस : अप्रैल 2007 में जयपुर में एक इवेंट के दौरान रिचर्ड शिल्पा शेट्‌टी के साथ स्टेज पर पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने शिल्पा को जबरन किस कर लिया था। बाद में दोनों पर अश्लीलता फैलाने का मामला भी दर्ज किया गया था, जिसे कोर्ट ने सस्ती लोकप्रियता मानकर खारिज कर दिया था।

No comments:

Post a Comment